सर्दियों में AC की देख रेख कैसे करे

 AC को कवर करने की भूल पड़ेगी भारी, किसी काम का नहीं बचेगा गर्मियों तक, समझें मैकेनिक की सलाह



क्या आप अपने AC को पूरी सर्दियां कवर करके छोड़ देते हैं? अगर हां, तो बता दें कि इससे आपके AC को फायदा नहीं बल्कि नुकसान हो रहा है और कोई बड़ी बात नहीं कि अगली गर्मियों तक आपका AC काम करने लायक ही न बचे।



क्या आप सर्दियों में अपने AC को स्टोर करते समय उसे कवर करने वाले हैं? अगर हां, तो आपको ठहर जाना चाहिए। AC को अगले सीजन के लिए स्टोर करने के लिए कवर करके छोड़ा जाए। दरअसल इससे आपके AC में कई ऐसी समस्याएं आ सकती हैं



 कि अगली गर्मियों में उसे इस्तेमाल करने से पहले आपको अच्छी-खासी रकम पहले उसे ठीक करवाने पर खर्च करनी पड़ेगी। चलिए इसके बारे में डिटेल में समझते हैं। 


AC को कवर कर देना उसमें से गैस लीक का बड़ा कारण बन सकता है। ऐसा कहना है  AC को लेकर आमतौर पर भी सलाह दी जाती है कि उसे लंबे समय के लिए बंद करके ना छोड़ा जाए और सर्दियों में भी महीने में कम से कम दो बार 15-20 मिनट के लिए उसे जरूर चलाया जाए। इससे AC में मौजूद रेफ्रिजरेंट जिसे कि आम भाषा में AC की गैस कहा जाता है, वह एक्टिव अवस्था में रहती है। वहीं लंबे समय के लिए AC को बंद कर देने से यह गैस बैठ जाती है। इसके बाद जब AC को गर्मियों में चलाया जाता है, तो यह रेफ्रिजरेंट या गैस पहले ही लीक हो चुकी होती है। शैलेंद्र बताते हैं कि इस वजह से ही अक्सर गर्मियों में सर्विस होने वाले ज्यादातर AC में गैस रीफिल करनी ही पड़ती है। ऐसे में अगर आप AC को कवर करके छोड़ने वाले हैं, तो इसका सीधा सा मतलब है कि आप उसका इस्तेमाल सीधा अगले सीजन या अगली गर्मियों में करेंगे। इस वजह से यह आदत आपके AC को सुरक्षित करने की जगह नुकसान ज्यादा पहुंचा सकती है 


                                  Book Now

किसी भी विंडो या स्प्लिट AC की आउटर यूनिट को कवर करने से उसकी वायरिंग या PCB तक के खराब होने का खतरा बना रहता है। शैलेंद्र के अनुसार शहरों में अक्सर देखा गया है कि कवर किए गए AC में फिर भले वह विंडो हों या स्प्लिट, चूहे आदि अपना घर बना लेते हैं। ऐसा वे सर्दियों में अंधेरी और गर्म जगह की तलाश में रहने की वजह से करते हैं, जो कि एक कवर किया गया AC उन्हें उपलब्ध करवा देता है। इस दौरान वह AC के अंदर मौजूद वायरिंग को पूरी तरह से खराब कर देते हैं और ज्यादातर मामलों में इससे AC की PCB तक खराब हो जाती है। इसका खर्च कई बार AC की मौजूदा कीमत से आगे निकल जाता है। इस वजह से भी सर्दियों में AC को ऑन कर लेने की सलाह दी जाती है ताकि अगर उसमें किसी चूहे आदि ने जगह बना ली है, तो वह AC के ऑन होते ही तुरंत उसमें से निकल जाए। 


जो लोग कंप्रेसर के काम करने का तरीका नहीं समझते उन्हें शायद यह जानकर हैरानी हो कि AC को कवर करके छोड़ देने से अगली गर्मियों तक उसका कंप्रेसर जवाब दे सकता है। दरअसल कंप्रेसर के अंदर ऑयल मौजूद होता है और कंप्रेसर की पिस्टन जैसी मशीनरी ऑयर की मदद से गैस को पूरे AC में फ्लो होने में मदद करती है। जब आप सर्दियों के सीजन के लिए AC को कवर करके 6-7 महीने के लिए बंद अवस्था में छोड़ देते हैं, तो कंप्रेसर का ऑयल बैठ जाता है और एक अवस्था में रहने की वजह से गाढ़ा हो जाता है या फिर सूख जाता है। ऐसे में जब गर्मियां आने पर कंप्रेसर को ऑन किया जाता है, तो गाढ़े हो चुके ऑयल की वजह से उसमें खराबी आ जाती है। शैलेंद्र बताते हैं उनके अनुभव में गर्मियों में सर्विस होने वाले AC में गैस रीफिल के बाद सबसे ज्यादा समस्या कंप्रेसर फुंक जाने की देखने को मिलती है। 

Book Now


Comments